फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 120 points, rupee crosses 65 mark on 22 feb

ग्लोबल मार्केट का दिखा असर, रसातल में पहुंचा रुपया, 120 अंक टूटा सेंसेक्स

Thu, 22 Feb 2018 09:43 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 120 points, rupee crosses 65 mark on 22 feb
sensex

ग्लोबल मार्केट्स में हुई गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। वहीं रुपये में जारी कमजोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपया 65 के पार चला गया। सेंसेक्स जहां 120 अंक गिरकर 33716 पर खुला, वहीं निफ्टी में भी 47 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन


निफ्टी 10351 पर कारोबार करते हुए देखा गया। बैंकिंग, ऑटो, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी शेयरों में खरीदारी का माहौल है।
विज्ञापन


अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 167 अंक गिरकर 24,798 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 16 अंक टूटकर 7,218 अंक पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 2,701 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 के पार हुआ रुपया
रुपये में गिरावट थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 1 डॉलर की कीमत अब 65 रुपये के पार निकल गई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की भारी गिरावट के साथ 65.05 के स्तर पर खुला है, जो रुपये का 3 महीने का निचला स्तर है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed