{"_id":"5b6d133e4f1c1b764d8b77f6","slug":"sensex-down-by-100-points-rupee-opens-on-its-one-day-big-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 अंक टूटा सेंसेक्स, 11450 के नीचे फिसला निफ्टी, रुपये में भी दिखी बड़ी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
100 अंक टूटा सेंसेक्स, 11450 के नीचे फिसला निफ्टी, रुपये में भी दिखी बड़ी गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ खुले, वहीं रुपये में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक टूट गया। फिलहाल सेंसेक्स 78 अंक की गिरावट के साथ 37,946 के स्तर पर और निफ्टी 23 अंक गिरकर 11,448 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 28,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि फार्मा, आईटी, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिख रही है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में एसबीआई, भारती इंफ्राटेल, ग्रासिम, एचडीएफसी, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.3-0.5 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज, वक्रांगी, व्हर्लपूल, यूनियन बैंक और केनरा बैंक 2.3-1.3 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में जेट एयरवेज, प्रीमियर एक्सप्लोसिव, गैलेंट इस्पात, केईआई इंडस्ट्रीज और ऑलसेक टेक 7.7-5.3 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
15 पैसे टूटा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे टूटकर 68.83 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी कमजोरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 6 पैसे गिरकर 68.68 के स्तर पर बंद हुआ था।