{"_id":"5bf4e136bdec2269bc7ffc0f","slug":"sensex-down-by-100-points-on-wednesday-21-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
100 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट और ज्यादातर एशियाई बाजारों के लाल निशान में खुलने का असर भारत पर भी दिखा। बुधवार को सेंसेक्स 103 अंक कमजोर होकर 35400 से नीचे खुला।
विज्ञापन
वहीं निफ्टी की 15 अंकों की गिरावट के साथ 10650 से नीचे ओपनिंग हुई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिलायंस, विप्रो को सर्वाधिक नुकसान
दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, आयशर मोटर्स, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील 2.9-1.3 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, मैक्स फाइनेंशियल, एम्फैसिस, गोदरेज इंडस्ट्रीज और गृह फाइनेंस 2.9-1.1 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आशापुरा इंटीमेंट, फ्लेक्सीटफ इंटरनेशनल, सोनाटा, ओके प्ले और जिंदल स्टेनलेस 5-3.7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
19 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 71.46 पर खुला। वहीं मंगलवार को भी रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की ही जोरदार बढ़त के साथ 71.45 के स्तर पर खुला था जो 5 सितंबर के बाद का सबसे ऊपरी स्तर था।