फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down as us imposed sanction on iran, rupee opens on 26 paise low

ईरान पर अमेरिका द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने से शेयर बाजार में गिरावट, 26 पैसे टूटा रुपया

Wed, 09 May 2018 09:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
sensex down as us imposed sanction on iran, rupee opens on 26 paise low
sensex

अमेरिका द्वारा ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। वहीं रुपये में भी कमजोरी का दौर जारी रहा और यह 26 पैसे टूट गया। सेंसेक्स 40 अंकों की कमजोरी के साथ 35175 के स्तर पर और निफ्टी 8.35 अंक की कमजोरी के साथ 10710 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका ईरान का परमाणु ब्लैकमेल नहीं सहेगा। ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब तमाम कंपनियों को ईरान से कारोबारी रिश्ते तोड़ने होंगे। इसके लिए विदेशी कंपनियों को 3 से 6 महीने का वक्त मिलेगा। ईरान पर दोबारा बैन से क्रूड में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई है।
विज्ञापन


मिडकैप इंडेक्स टूटा
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी टूटा है, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.18 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई, नेशनल एल्युमीनियम, एलटीआई, पीएनबी हाउसिंग, रिलायंस नेवल, एबीएफआरएल, एमफैसिस, सेंट्रल बैंक, जिंदल स्टील 0.972.38 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में भी कमजोरी
रुपये में कमजोरी गहराती जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 26 पैसे टूट कर 67.34 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कल मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 5 पैसे की बढ़त के साथ 67.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed