{"_id":"5b44385c4f1c1bae288b597e","slug":"sensex-crosses-36k-mark-for-the-first-time-in-5-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने 5 महीने बाद फिर से पार किया 36 हजार का स्तर, निफ्टी का नया कीर्तिमान","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स ने 5 महीने बाद फिर से पार किया 36 हजार का स्तर, निफ्टी का नया कीर्तिमान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़िया शुरुआत देखने को मिली। कई कंपनियों के नतीजे आने की सुगबुगाहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने पांच महीने के बाद नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
सेंसेक्स सेंसेक्स 144 अंकों की तेजी के साथ 36078 के स्तर पर पहुंच गया। 1 फरवरी 2018 के बाद पहली बार सेंसेक्स ने 36000 का स्तर पार किया। वहीं, निफ्टी भी 48 अंकों की तेजी के साक 10901 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी है। एफएमसीजी में दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी, ऑटो, रियल्टी, प्रइवेट बैंक इंडेक्स सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, इंफोसिस, आरआईएल, ओएनजीसी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी, डीबीएल, रिलायंस नवल और वकरांगी के स्टॉक्स में 7 फीसदी तक तेजी दिख रही है।
रुपये में कमजोरी जारी
कारोबार के दौरान रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 68.84 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 68.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस साल अभी तक रुपया लगभग 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। क्रूड की ऊंची कीमतों से भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई बढ़ने की आशंका से भी रुपये में कमजेारी बढ़ी।