फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex crosses 36k mark as abhinandan varthaman returns to india, war tension eases off

'अभिनंदन' की वापसी का शेयर बाजार ने किया अभिनंदन, सेंसेक्स 196 अंक चढ़ा

Fri, 01 Mar 2019 05:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 01 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
sensex crosses 36k mark as abhinandan varthaman returns to india, war tension eases off

शेयर बाजार ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का पाकिस्तान से भारत वापसी पर स्वागत करते हुए बड़ा अभिनंदन किया। बाजार को लग रहा है कि अब दोनों देशों के बीच तनाव और युद्ध का माहैल कम हो गया है। सेंसेक्स 196 अंक चढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 71 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 36 हजार के स्तर को पार करते हुए 36063 अंकों पर और निफ्टी 10,863 अंकों पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज 0.5-0.5 फीसदी की मजबूती आई है। आज के कारोबार में निफ्टी 10850 के पार टिकने में कामयाब रहा। वहीं बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी रही।
विज्ञापन


बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में आज बढ़त देखने को मिली है। आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखऩे को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर आज बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के कारोबार में मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखऩे को मिली है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.8 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.75 फीसदी, एफएमजीसी 0.69 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

मांग गिरने से 120 रुपये टूटा सोना

घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से हल्की मांग के कारण शुक्रवार को सराफा बाजार में सोना 120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली घटने के कारण चांदी 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। वैश्विक बाजार में सोना पिछले दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने से वैश्विक रुझान कमजोर रहा, जिससे पीला धातु पर दबाव रहा। न्यूयॉर्क में सोना 0.28 फीसदी गिरकर 1,310.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.22 फीसदी गिरकर 15.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। बृहस्पतिवार को सोना 450 रुपये टूटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed