फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex crosses 33600 mark on friday closing

33600 के पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में दिखी 81 अंकों की मजबूती

Fri, 15 Dec 2017 04:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
sensex crosses 33600 mark on friday closing
- फोटो : ani

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमानों से शेयर बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। दिनभर के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 33600 के पार चला गया, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 81 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 216 अंक की तेजी के साथ 33,463 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 10,333 के स्तर पर बंद हुआ है।

एनएसडीएल डाटा के मुताबिक, फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (एफपीआई) ने पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में सेंकेंडरी मार्केट में 1048 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। इस दौरान उनका ग्रॉस पर्चेज 12966 करोड़ और ग्रॉस सेल्स 11,917.93 करोड़ रुपए रहा।
विज्ञापन


रुपये में 3 माह का उच्च स्तर
एग्जिट पोल के अनुमानों से रुपये में जोरदार तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपया 3 महीने के हाई 64.12 के स्तर पर पहुंच गया। 

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना हुआ फीका 
कमजोर वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा मांग में गिरावट आने से शुक्रवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोने का भाव 155 रुपये गिरकर प्रति 10 ग्राम 29,510 रुपये रहा। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान घटने से चांदी की कीमत 480 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलोग्राम 37,800 रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा कर्ज की दरों में बढ़ोतरी के फैसले से सोने में निवेश के प्रति आकर्षण में कमी आई और रुझानों को नुकसान पहुंचा, जिससे वैश्विक संकेत कमजोर हुए। साथ ही रही-सही कसर स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा कम मांग ने पूरी कर दी, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed