फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell: Stock market loses edge, Sensex breaks 310 points, Nifty below 17550, VIX at 6%

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार ने बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे, VIX 6% पर

Thu, 25 Aug 2022 04:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 25 Aug 2022 04:02 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स पिछले दिन के मुकाबले 310.71 अंक (0.53%) लुढ़क कर 58,774.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बुधवार के मुकाबले 82.50 अंक गिरकर 17,522.45 अंकों पर बंद हुआ। शेयर बाजार में VIX (Volatility Index) 6% पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Stock market loses edge, Sensex breaks 310 points, Nifty below 17550, VIX at 6%
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को सपाट ढंग से कारोबार हुआ पर वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन बाजार अंत में अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठा। इस दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 710 अंक नीचे लुढ़का। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पिछले दिन के मुकाबले 310.71 अंक (0.53%) लुढ़क कर 58,774.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बुधवार के मुकाबले 82.50 अंक गिरकर 17,522.45 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में बजाज फाइनेंस के शेयर 2% तक लुढ़के जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 1% तक की कमी आई।  

विज्ञापन

हरियाली के साथ खुले बाजार

इससे पहले, अगस्त वायदा सीरीज के एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले। सेंसेक्स लगभग 250 अंक ऊपर खुला। निफ्टी  में भी 80 अंकों की बढ़त आई। सेंसेक्स फिलहाल 59,362.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17,687.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में एक-एक प्रतिशत तक का उछाल आया।

विज्ञापन


ग्लोबल मार्केट से बाजार को अच्छे संकेत मिले 

इससे पहले ग्लोबल मार्केट से गुरुवार को बाजार के लिए अच्छे संकेत मिले। अमेरिकी बाजारों में तीन दिन की गिरावट थमी। डाऊ जोंस 60 अंक तो नैसडैक 50 अंक ऊपर बंद हुआ। आज से शुरू होने वाली जैक्सन होल बैठक पर भी बाजार की नजर बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


SGX निफ्टी 17,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा

SGX निफ्टी में मजबूती नजर आई। यह 70 अंकों की बढ़त के साथ 17,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। जापान का निक्केई 150 अंक ऊपर ट्रेड किया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजार में नकद में 23 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने नकद में 322 करोड़ रुपये की बिकवाली की। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले सपाट ढंग से 79.82 के लेवल पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 79.8075 के स्तर पर बंद हुआ था। कच्चा तेल 102 अमेरिकी डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed