फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell: Stock market downturn, Sensex breaks 844 points, Nifty reaches below 17000

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार पर मंदी की मार, सेंसेक्स 844 अंक टूटा, निफ्टी 17000 के नीचे पहुंचा

Tue, 11 Oct 2022 04:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 11 Oct 2022 04:42 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को अंतिम एक घंटे की बिकवाली में सेंसेक्स 844 अंक गिरकर 57147 अंकों पर तो निफ्टी 257 अंक टूटकर 16983 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Stock market downturn, Sensex breaks 844 points, Nifty reaches below 17000
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आईटी और मेटल सेक्टर में कमजोरी के कारण घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को अंतिम एक घंटे की बिकवाली में सेंसेक्स 844 अंक गिरकर 57147 अंकों पर तो निफ्टी 257 अंक टूटकर 16983 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार को जेएसडब्ल्यू के शेयरों में छह प्रतिशत तो जोमैटो के शेयरो में पांच प्रतिशत की गिरावट दिखी। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन


बाजार में निवेशकोंं को 4.3 लाख करोड़ का नुकसान 

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को अंतिम एक घंटे में मेटल, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी रियल्अी इंडेक्स में आई और यह 3.07 प्रतिशत तक टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.99%, निफ्टी मेटल में 2.20%, निफ्टी फार्मा में 1.55%, निफ्टी ऑटो 1.62% और निफ्टी बैंक में 0.97% की गिरावट नजर आई।बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 270 लाख करोड़ रुपये रह जाने से दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को 4.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन


ग्लोबल मार्केट में भी दिखी गिरावट

इससे पहले अमेरिकी बाजारों में सोमवार को कमजोरी के बाद मंगलवार को भारतीय बाजार भी लाल निशान पर खुले थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 166.40 अंकों की गिरावट के साथ 57,802.14 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.35 अंकों की गिरावट के बाद 17,185.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और चिप स्टॉक्स में गिरावट के कारण सोमवार को नैस्डैक जुलाई 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस 94 अंक टूटकर 29203 तो नैस्डैक 110 अंक टूटकर 10542 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.75 फीसदी की गिरावट दिखी। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी से मंगलवार को SGX निफ्टी में भी कमजोरी दिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed