Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market New All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर नए शिखर पर; सेंसेक्स पहली बार 74000 के पार, निफ्टी भी नए हाई पर

Wed, 06 Mar 2024 06:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Mar 2024 06:12 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद पहली बार सेंसेक्स 408.86(0.55%) अंकों की बढ़त के साथ 74,085.99 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 117.75 (0.53%) अंक उछलकर 22,474.05 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market New All Time High Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन फिर उठा-पटक दिखा। हालांकि आखिरकार बाजार नई ऊंचाइयों पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद पहली बार सेंसेक्स 408.86(0.55%) अंकों की बढ़त के साथ 74,085.99 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 117.75 (0.53%) अंक उछलकर 22,474.05 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की मजबूती के साथ 82.83 रुपये (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स में रिकॉर्ड क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय क्षेत्र और आईटी शेयरों के बूते बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान

अमेरिकी कांग्रेस में फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान से पहले भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स वित्तीय क्षेत्र व आईटी शेयरों में मजबूती से बुधवार को लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के शेयरों में कोटक बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे। इन सभी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।



सन फार्मा, एमएंडएम और एचसीएलटेक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान कोटक बैंक और एक्सिस बैंक की मजबूती से निफ्टी बैंक 0.8% तक उछला। एचसीएल, टीसीएस और इंफोसिस की अगुवाई में निफ्टी आईटी भी 0.77% मजबूत हुआ।

यूएस कांग्रेस में फेड चेयरमैन के बयान पर बाजार की नजर

बाजार के निवेशक अमेरिकी कांग्रेस में बुधवार और गुरुवार को होने वाले यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के रोजगार के आंकड़े भी सामने आने हैं। इन कारकों का बाजार की दिशा पर असर पड़ेगा।

एकल शेयरों की बात करें तो आईआईएफएल के शेयर आरबीआई की कार्रवाई के बाद 20% की गिरावट के साथ बंद हुए। रिजर्व बैंक ने आईआईएफएल पर शेयर और डिबेंचर्स के खिलाफ ऋण जारी करने पर पाबंदी लगा दी है। 2.2% इक्विटी शेयरों जो करीब 3,000 रुपये के हैं कि बल्क डील के तहत बिकवाली के बाद जोमैटो के शेयर 2.7% तक टूटकर बंद हुए हैं। आशंका है कि एन्ट फाइनेंशियल ने अपने हिस्से के शेयरों की बिकवाली की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed