फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share market closing update sensex nifty banknifty closing today

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 237 अंक टूटा

Fri, 20 Jan 2023 04:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 20 Jan 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share market closing update sensex nifty banknifty closing today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 236.66 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 80.20 अंकों की गिरावट के साथ 18,027.65 अंकों के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 185 अंकों की मजबूती के साथ 42514 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में टीवीएस मोटर और हैवेल्स के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुक्रवार के कारोबारी सेशन में पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर मजबूती के साथ हरे निशान पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। आज रिलायंस के शेयरों के तिमाही परिणाम आने हैं, ऐसे में कंपनी के शेयरों पर दबाव दिखा और ये 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर तिमाही परिणामों के बाद हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयरों में 3.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 24 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 24 पैसे की मजबूती के साथ 81.12 रुपये पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो यहां कोल इंडिया, पावरग्रिड, HDFC बैंक, HDFC और आईटीसी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और JSW स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed