फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market Updates Today

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स पांच महीने के निचले स्तर पर

Tue, 14 Mar 2023 04:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Mar 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 337.66 अंकों की गिरावट के साथ 57,900.19 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ 17,043 अंकों पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 0.58% की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी में 0.65% की गिरावट आई। मंगलवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं महिंद्र एंड महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार के आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स पांच महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेंक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया
सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) संकट से बाजार के प्रभावित होने की आशंका के कारण  भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.44% कमजोर होकर 82.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो दिनों में निवेशकों के 6.5 लाख करोड़ डूबे 
बीते शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था उस समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 262.94 लाख करोड़ रुपए था, जो मंगलवार (14 मार्च) को घटकर 256.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस तरह निवेशकों को बीते दो दिनों के कारोबार के दौरान 6.5 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है। मंगलवार के दिन बाजार की गिरावट में आईटी, मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस दौरान अदाणी समूह के शेयरों में भी उतार-चढ़ाव का दौर दिखा। अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयर 144.40 (7.70%) की गिरावट के साथ 1,730.00 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed