{"_id":"63ad67a3c9963c4bde316b74","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-share-market-closing-29-dec-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 223 अंक चढ़ा, निफ्टी 68 अंक मजबूत हुआ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 223 अंक चढ़ा, निफ्टी 68 अंक मजबूत हुआ
Thu, 29 Dec 2022 04:11 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:11 PM IST
सार
Share Market Update: गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 223 अंकों की बढ़त के साथ 61133 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18191 पर बंद होने में सफल रहा। बैंक निफ्टी 424 अंक चढ़कर 43252 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 223 अंकों की बढ़त के साथ 61133 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18191 पर बंद होने में सफल रहा। बैंक निफ्टी 424 अंक चढ़कर 43252 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
# बैंकिंग, मेटल और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयरों से बाजार को मिली मजबूती
गुरुवार के कारोबारी सेशन में बैंकिंग, मेटल और ऑयल व गैस सेक्टर का योगदान रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर जबकि 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
# ये शेयर रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
गुरुवार को भारती एयरटेल, स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर रहे। वहीं, टाटा मोटर्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट दिखी। दूसरी ओर, रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की मजबूती के साथ 82.80 रुपये पर बंद हुआ।