फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Update Today

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त के बावजूद बाजार 'धड़ाम'; सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे पहुंचा

Mon, 13 Mar 2023 06:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 13 Mar 2023 06:24 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को बाजार में आई तेज गिरावट में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। एसबीआई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत तक टूटकर बंद हुए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Update Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआती हरे निशान पर हुई, पर बाजार को यह बढ़त रास नहीं आई। आलम यह रहा है कि कारोबार बंद होते समय तक इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 897.28 अंकों की  गिरावट के साथ 58,237.85 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 258.60 अंक टूटकर 17154.30 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान इंडसइंड के शेयरों में करीब छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एवीबी और सिग्नेचर बैंक के डूबने की खबरों का नकारात्मक असर पड़ा। 

विज्ञापन


पिछले तीन कारोबारी सेशंस में शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 7.3 लाख करोड़ का घाटा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स 2110 अंकों तक फिसल गया है। महज सोमवार को ही निवेशकों को करीब चार लाख रुपये की चपत लग गई है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान घटकर 258.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बीते शुक्रवार को यह 262.94 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


बता दें कि सिलिकन वैली बैंक के डूबने की खबर ने पूरी दुनिया के इक्विटी बाजार पर नकारात्मक असर डाला। खासकर बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना हे कि भारतीय बैंकों के मामले में नियामकीय फ्रेमवर्क काफी सुदृढ़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण 

  • वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेत
  • अमेरिका में सिलिकन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक का दिवालिया होना
  • एसवीबी के पतन के असर से बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का कमजोर प्रदर्शन
  • रिलायंस, टीसीएस और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में कमजोरी
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी
  • फेड की ओर से ब्याज दरों में और वृद्धि करने की आशंका

सोमवार को बाजार में आई तेज गिरावट में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। एसबीआई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत तक टूटकर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब सात प्रतिशत की मजबूती दिखी।



30 शेयरों के निफ्टी इंडेक्स में सिर्फ टेक महिंद्र ही हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा

सोने और चांदी की कीमतों में आई मजबूती
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 970 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का भाव 970 रुपये मजबूत होकर 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 55,580 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा था। सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी बढ़िया तेजी दिखी है और यह 1600 रुपये मजबूत होकर 63,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed