फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड बढ़त गंवा हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 165 अंक चढ़ा, निफ्टी 19400 के पार

Thu, 13 Jul 2023 04:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Jul 2023 04:21 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बंद होने से पहले बाजार पहली बार 66000 के पार पहुंचने में सफल रहा और इसमें 670 अंकों की बढ़त दिखी। इस दौरान निफ्टी भी ़19500 के लेवल को पार कर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के बाद फिसलकर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 164.99 (0.25%) अंकों की गिरावट के बाद 65,558.89 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 29.45 (0.15%) अंकों की गिरावट के साथ 19,413.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि बंद होने से पहले बाजार पहली बार 66000 के पार पहुंचने में सफल रहा और इसमें 670 अंकों की बढ़त दिखी। इस दौरान निफ्टी भी ़19500 के लेवल को पार कर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। अमेरिका में महंगाई के राहत भरे आंकड़ों के कारण बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

विज्ञापन

एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में बंद हुआ कारोबार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर इतिहास का हिस्सा हो गए। एचडीएफसी बैंक से मर्जर के बाद अब बाजार में एचडीएफसी बैंक नाम से ही शेयरों की ट्रेडिंग होगी। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक के शेयरों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा (14 प्रतिशत) से अधिक होगी। गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.4% का उछाल देखा गया। वहीं जोमैटो और पीपी फिनटेक के शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर (52-Week High) पर पहुंचे।

विज्ञापन

आईटी क्षेत्र के शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

दूसरी ओर पहली तिमाही में अपेक्षा के अनुरुप परिणाम नहीं रहने के बावजूद आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 2.3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इसके घटकों टीसीएस, इंफोसिस और कोफोर्ज के शेयर तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विप्रो ने जारी किए पहली तिमाही के आंकड़े, मुनाफा 12% प्रतिशत बढ़ा

गुरुवार को टेक कंपनी विप्रो ने अपनी पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए। कंपनी के अनुसार के सालाना मुनाफे में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 2870 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 6% बढ़कर 22,831 करोड़ रुपये हो गया।

सोना 400 रुपये महंगा, चांदी का भाव 2,300 रुपये उछलकर 75,000 पहुंचा
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 400 रुपये महंगा होकर 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पहुंच गया। चांदी की कीमत 2,300 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूती के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। चांदी बढ़त के साथ 24.17 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिका के खुदरा महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद कॉमेक्स में सोने में तेजी आई और इसमें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार हुआ।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने जुटाए 1,250 करोड़
अदाणी एंटरप्राइजेज ने स्थानीय स्तर पर बॉन्ड जारी कर 1,250 करोड़ रुपये जुटाए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद पहली बार बॉन्ड से पैसे जुटाए गए हैं। कंपनी ने कहा, निजी नियोजन आधार पर एक-एक लाख के 1,25,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर राशि जुटाई गई है।



विप्रो के शुद्ध मुनाफे में 12 फीसदी का उछाल
आईटी कंपनी विप्रो का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर करीब 2,870 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस अवधि में कंपनी को परिचालन से 22,831 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जो सालाना आधार पर 6 फीसदी अधिक है।

वैश्विक मांग कमजोर पड़ने से चीन का निर्यात 12.4% घटा
चीन का निर्यात जून में सालाना आधार पर 12.4% घट गया है। दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के बाद मांग कमजोर पड़ने से चीन के निर्यात में गिरावट आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आयात में 6.8% की गिरावट आई है। इससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दबाव में है।

भारत में जी-20 वित्तीय प्रणाली में सुधार का अवसर : गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता में होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन ऋण राहत पर कार्रवाई करने और वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, इसमें दुनिया के भीतर गंभीर ऋण संकट पर चिंता जताई गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed