फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Closing Today

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में फिर लौटी बिकवाली, सेंसेक्स 542 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे

Thu, 09 Mar 2023 07:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 09 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

अदाणी समूह की अब तीन कंपनियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शॉर्ट-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (एएसएम) फ्रेमवर्क में डाल दिया है। इनमें अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर शामिल हैं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Closing Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में तीन दिनों की बढ़त गुरुवार को थम गई। बड़े शेयरों में बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 541.81 अंक गिरकर 59,906.28 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

विज्ञापन


सेंसेक्स के  30 में से 7 शेयरों में बढ़त रही जबकि 23 में गिरावट रही। यह 60,467 पर खुला था और 59,750 तक चला गया था।  3,615 शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,565 में बढ़त और 1,923 में गिरावट रही। 86 शेयर एक साल के निचले और 90 शेयर एक साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंंडेक्स में ज्यादा बिकवाली रही।
विज्ञापन


बाजार पूंजीकरण 1.94  लाख करोड़ से घटकर 264.30 लाख करोड़ रह गया। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 164.80 अंक गिरकर 17,589.60 पर बंद हुआ। इसके कुल 50 में से 39 शेयरों में गिरावट और 10 में बढ़त रही। यह 17,772 पर खुला था। इसके प्रमुख इंडेक्स निफ्टी नेक्स्ट 50, मिडकैप सिलेक्ट, निफ्टी बैंक और निफ्टी वित्तीय सेवाओं में भारी गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी के तीन शेयर एएसएम में
अदाणी समूह की अब तीन कंपनियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शॉर्ट-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (एएसएम) फ्रेमवर्क में डाल दिया है। इनमें अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर शामिल हैं। हाल ही में एनएसई ने अदाणी इंटरप्राइजेज को एएसएम से बाहर किया था। हालांकि, अब एक बार फिर इसे फ्रेमवर्क में डाल दिया गया है। एसबीआई कैप ट्रस्टी ने गुरुवार को एक्सचेंजों को बताया कि अदाणी समूह ने ग्रीन एनर्जी, इंटरप्राइजेज और ट्रांसमिशन के कुछ शेयरों को गिरवी रखा है।

सोना 80 रुपये सस्ता, चांदी में भी गिरावट
शेयर बाजारों की गिरावट का सोना और चांदी पर भी असर दिखा। सोना 80 रुपये टूटकर 55,025 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 390 रुपये सस्ती होकर 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी बाजारों में सोना 1,815 डॉलर प्रति औंस और चांदी 20.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।


रुपया सात पैसा गिरा
डॉलर की तुलना में गुरुवार को रुपया सात पैसा गिरकर 82.02 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 81.93 पर खुला था और यह 81.77 तक गया था। बाद में यह 82.02 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed