Sensex Closing Bell: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 241 अंक टूटा, निफ्टी 18150 के नीचे
Sensex Closing Bell: हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद गुरुवार के कारोबारी सेशन में सेसेक्स व निफ्टी दोनों 0.39% तक फिसलकर बंद हुए। इस दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% पांच प्रतिशत की गिरावट जबकि जुबिलेंट फूड के शेयरों में 3% की बढ़त दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 241.02 अंकों की गिरावट के साथ 60,826.22 अंकों पर जबकि निफ्टी 71.75 अंक फिसलकर 18,127.35 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में सेसेक्स व निफ्टी दोनों 0.39% तक फिसलकर बंद हुए। इस दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% पांच प्रतिशत की गिरावट जबकि जुबिलेंट फूड के शेयरों में 3% की बढ़त दिखी।
# सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए
गुरुवार के दिन डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मामूली बढ़त के साथ 82.7625 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 82.81 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।