फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closing bell share market closing today sensex nifty closing

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18050 के पार

Tue, 17 Jan 2023 10:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 17 Jan 2023 10:30 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 562.75 अंकों की बढ़त के साथ 60,655.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी ट्रेडिंग सेशन समाप्त होते समय 158.45 अंकों की तेजी के साथ 18,053 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex closing bell share market closing today sensex nifty closing
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर क्लोज हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स एक बार फिर 60,500 का आंकड़ा पार कर 562.75 अंकों की बढ़त के साथ 60,655.72 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी ट्रेडिंग सेशन समाप्त होते समय 158.45 अंकों की तेजी के साथ 18,053 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान एचयूएल के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त जबकि नायका के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार को रिलायंस और एचडीएफसी ट्विंस के शेयरों में मजबूती का सहारा मिला। एलएंडटी के शेयरों में भी चार प्रतिशत का इजाफा आया। वहीं जोमैटो के शेयर पांच प्रतिशत तक फिसल गए।

विज्ञापन


मंगलवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन

मंगलवार को बाजार बंद होते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स इंडेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एलएंटी में 3.51 प्रतिशत जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.67 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 81.76 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी जैसे सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए

मंगलवार के कारोबारी सेशन में निफ्टी में बैंक, ऑटो, वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं दूसरी ओर मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली। हेल्थसेक्टर के शेयरों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

सोना 130 रुपये गिरा; चांदी में 232 रुपये की गिरावट
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 130 रुपये गिरकर 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 232 रुपए घटकर 69,793 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed