फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closing bell share market closing share market closing today

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 468 अंक उछला, निफ्टी 18400 के पार

Mon, 19 Dec 2022 04:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Dec 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
sensex closing bell share market closing share market closing today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 468.38 अंकों की बढ़त के साथ 61,806.19 अंकों पर जबकि निफ्टी 151.45 अंकों की बढ़त के साथ 18,420.45 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में 0.76% जबकि निफ्टी में 0.83% की बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को बैंक निफ्टी 43413 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

# सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 हरे निशान पर बंद हुए 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

# निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स
 



# निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स

इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और HDFC के शेयरों में मजबूती आई। वहीं दूसरी ओर TCS, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 82.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

# सेंसेक्स और निफ्टी के अलग-अलग इडेक्स में यूं हुआ कारोबार

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्ज विनोद नायर के अनुसार "पिछले सत्रों में गिरावाट के बाद पश्चिमी बाजारों से आशावादी संकेतों के कारण घरेलू सूचकांक सोमवार को लाभ की ओर बढ़े। हालांकि, आईटी क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी बनी रही। अमेरिकी आईटी क्षेत्र के सूचकांक में गिरावट का रुझान बना रहा। दुनिया भर में मंदी की आशंका और स्थानीय बाजारों में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण एशियाई बाजार पर दबाव दिखा। वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्नीकल एनलिस्ट रूपक डे के अनुसार "निफ्टी को निचले स्तरों पर सपोर्ट हासिल हुआ, जिससे सोमवार के सत्र के अंत में रिकवरी हुई। मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई (14) शॉर्ट टर्म टाइमफ्रेम (प्रति घंटा) पर तेजी के क्रॉसओवर करता दिखा। शॉर्ट-टर्म सूचकांक के 18350 से ऊपर बने रहने तक रुझान में तेजी रहने की संभावना है। निचले स्तर पर, समर्थन 18350 से 18150 पर आंका गया है। ऊपर के स्तरों पर 18500-18700 के लेवल पर प्रतिरोध मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed