फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 592 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे

Thu, 30 Oct 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 30 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.67 अंक गिरकर 84,404.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 176.05 अंक गिरकर 25,877.85 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। ताजा विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों पर निर्णय को लेकर कोई स्पष्टता नहीं होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विज्ञापन


बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,404.46 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 684.48 अंक या 0.80 प्रतिशत गिरकर 84,312.65 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 176.05 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर  25,877.85 पर आ गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कमजोर घरेलू बाजार और अमेरिकी फेड के आक्रामक रुख के कारण गुरुवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 88.70 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Aviation: विकास और निवेश के दौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस, एमडी आलोक सिंह बोले- जल्द मुनाफे की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति लाभ में रहीं।

फेड का फैसलों का असर देखने को मिला

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "जैसा कि अपेक्षित था, अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। हालांकि, अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा यह संकेत दिए जाने के बाद कि यह 2025 की आखिरी ब्याज दर कटौती हो सकती है, बाजार में मजबूती आई, जिससे आगे मौद्रिक नरमी की उम्मीदें कम हुईं। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती ने भारत सहित उभरते बाजारों में जोखिम-मुक्त धारणा को बढ़ावा दिया।"

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

निवेशकों ने दिखाई सतर्कता

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के कारण गुरुवार को बाजारों में व्यापक बिकवाली देखी गई, जिससे वैश्विक जोखिम धारणा कमजोर हुई और निवेशक सतर्क हो गए। एफआईआई लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं, जबकि डीआईआई ने चुनिंदा खरीदारी का समर्थन जारी रखा, जिससे बाजार को गहरी गिरावट से बचाने में मदद मिली।"

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 64.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 64.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,540.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 5,692.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 84,997.13 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 117.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 26,053.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed