फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: लगातार तीसरे दिन बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 484 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार

Fri, 17 Oct 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 17 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 484.53 अंक उछलकर 83,952.19  अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.55 अंक की बढ़त के साथ 25,709.85 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। ब्लू-चिप बैंकिंग और तेल शेयरों में लिवाली तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के कारण लगातार तीसरे दिन इनमें तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 484.53 अंक या 0.58 प्रतिशत उछलकर 83,952.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 704.58 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,172.24 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.55  अंक या  0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,709.85 पर आ गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: 'भारत ने मुश्किल दौर में भी खुद को संभाला', बोले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
विज्ञापन

 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स में सबसे ज़्यादा 4.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटर्नल, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार तेजी से नीचे कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाज़ार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 60.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत घटकर 60.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 997.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 4,076.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 862.23 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 83,467.66 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 25,585.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed