फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1097 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

Fri, 06 Mar 2026 03:30 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 03:30 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक गिरकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
लाल निशान पर बंद हुआ बाजार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के सातवें दिन में पहुंच जाने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके चलते शुक्रवार को एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी, यूरोपीय बाजारों में सुस्त रुझान और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,097 अंक या 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,203.72 अंक या 1.50 प्रतिशत गिरकर 78,812.18 पर आ गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर कौन?

सेंसेक्स के शेयरों में इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एनटीपीसी, इंफोसिस और एचसीएल टेक को लाभ हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 2.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 87.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी-ईरान तनाव बढ़ने से मध्य पूर्व के प्रमुख तेल और गैस स्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। इसके चलते भारतीय शेयर बाजारों में पिछली सत्र की राहत रैली के बाद गिरावट जारी रही। तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि से निवेशकों की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और भारत के दोहरे घाटे, मुद्रास्फीति की स्थिति और आरबीआई की मौद्रिक नीति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।" 

वैश्विक बाजार का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।



एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 पर बंद हुआ, जिससे चार दिन की गिरावट का सिलसिला समाप्त हो गया। वहीं निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ, जिससे तीन दिन की गिरावट का सिलसिला भी समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed