फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Update: हरे निशान पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा; थोक मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़ी

Mon, 16 Feb 2026 03:30 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 03:30 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार  को हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारतीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बिजली, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की तेज उछाल आई। तीन दिनों की लगातार गिरावट को पलटते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 83,277.15 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 25,682.75 पर बंद हुआ। वहीं देश में थोक मुद्रास्फीति जनवरी में लगातार तीसरे महीने बढ़ते हुए 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाद्य वस्तुओं, गैर-खाद्य चीजों और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में मासिक आधार पर बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह रही।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स पैक में पावरग्रिड 4.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शीर्ष लाभ कमाने वाली कंपनी के रूप में उभरी, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्थान रहा। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ गए।

विज्ञापन

भारत में थोक महंगाई दर जनवरी में 1.8 प्रतिशत रही 

भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जनवरी में सालाना आधार पर 1.81 प्रतिशत रही है। खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तुओं के समूह से 'खाद्य पदार्थ' और विनिर्मित उत्पादों के समूह से 'खाद्य उत्पाद' शामिल हैं, दिसंबर 2025 में 196.0 से घटकर जनवरी 2026 में 194.2 हो गया है। थोक महंगाई दर जनवरी में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़कर 1.41 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में इन क्षेत्रों में बढ़ी महंगाई 

  • बेसिक मेटल
  • मैन्युफैक्चरिंग
  • गैर-खाद्य उत्पादों
  • खाद्य वस्तुओं
  • टेक्सटाइल


डब्ल्यूपीआई में विनिर्माण समूह का भार 64.23 प्रतिशत है, और इस सूचकांक में महीने के दौरान 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 22 विनिर्मित उत्पादों में से 19 समूहों की कीमतों में वृद्धि देखी गई, जबकि तीन समूहों की कीमतों में कमी दर्ज की गई।  


इन वस्तुओं की कीमतों में गिरावट 

  • दवाइयों का निर्माण
  • औषधीय रसायन
  • वनस्पति उत्पाद 
  • मशीनरी
  • उपकरण एवं फर्नीचर

 जिनकी कीमतें जनवरी 2026 में दिसंबर 2025 की तुलना में कम हुई हैं। भारत में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जनवरी 2026 में सालाना आधार पर 2.75 प्रतिशत रही थी। 

  • बेस ईयर में बदलाव के बाद खुदरा महंगाई दर के यह पहले आंकड़े हैं
  • सरकार की ओर से बेस ईयर को बदलकर 2024 कर दिया गया है, जो कि पहले 2012 था। 
  • दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 1.33 प्रतिशत थी। हालांकि, यह पुराने बेस ईयर 2012 पर आधारित थी।


ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.73 प्रतिशत रही है और शहरी इलाकों में 2.77 प्रतिशत थी। 

  • खाद्य महंगाई दर जनवरी में 2.13 प्रतिशत रही है।  
  • ग्रामीण इलाकों में 1.96 प्रतिशत।
  •  शहरी इलाकों में 2.44 प्रतिशत रही है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.52 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरा। चीन और दक्षिण कोरिया के बाज़ार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में सत्र के मध्य में तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 67.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 7,395.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,553.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed