फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के पार

Thu, 09 Oct 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.44  अंक उछलकर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.65 अंक की बढ़त के साथ 25,181.80 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आईटी कंपनियों और ब्लू-चिप रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली व विदेशी पूंजी प्रवाह के चलते शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी और सेंसेक्स 398 अंक चढ़ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.44 अंक या 0.49 प्रतिशत उछलकर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 474.07 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 82,247.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.65 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ  25,181.80 पर आ गया। 

विज्ञापन


रुपया गुरुवार को मामूली नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते हुए अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर के आसपास रहा और अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.79 पर बंद हुआ, जो 4 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GoI: 'टैरिफ हथियार बन गए हैं, भारत वैश्विक दबाव के आगे नहीं झुकेगा', कृषि मंत्री का खाद्य सुरक्षा पर अहम बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों से पहले आईटी शेयरों में दिखी तेजी

तिमाही आय से पहले एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयरों में तेजी आई। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस बाजार बंद होने के बाद अपनी तिमाही आय की घोषणा करेगी।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं, एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

यूरोपीय बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक काफी ऊपर बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 66.08 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 66.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 81.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 पर बंद हुआ, जिससे चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,046.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed