फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 58 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे

Tue, 23 Sep 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 23 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.87 अंक गिरकर 82,102.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 32.85 अंक गिरकर 25,169.50 अंक पर आ गया। आइए विस्तार से जानें शेयर बाजार का हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार तीसरे दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी और ब्लू-चिप निजी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी से जुड़ी चिंताओं के बीच विदेशी फंडों की निकासी से यह गिरावट आई। मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपया 52 पैसे टूटकर 88.82 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMI: भारत के निजी क्षेत्र में मजबूत विस्तार की गति सितंबर नरम पड़ी, पीएमआई का आंकड़ा 63.2 से 61.1 पर फिसला
विज्ञापन


दिन भर बढ़त और गिरावट के बीच झूलने के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.87 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,102.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 593.85 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 82,370.38 के उच्च स्तर और 81,776.53 के निम्न स्तर तक गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32.85 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 25,169.50 पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि ऑटो और चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में खरीदारी से नुकसान कम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इटरनल और आईटीसी सबसे ज़्यादा पिछड़े। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली से भी प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। हालांकि, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे।

जीएसटी सुधारों से ऑटोमोबाइल के शेयरों में दिखी तेजी

मंगलवार को ऑटो शेयरों में तेजी रही। ऑटोमोबाइल की बुकिंग में तीव्र वृद्धि से ऑटो शेयरों में तेजी आई। अग्रणी कार निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया की सोमवार को बंपर बिक्री हुई, जहां खरीदार नई जीएसटी व्यवस्था के तहत कम कीमत पर अपने पसंदीदा मॉडल खरीदने के लिए कतार में खड़े दिखे।

व्यापक इक्विटी बाजार में मंदी के रुख के विपरीत, बीएसई पर अशोक लेलैंड के शेयरों में 3.41 प्रतिशत, एमआरएफ के शेयरों में 2.08 प्रतिशत, मारुति के शेयरों में 1.83 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 0.89 प्रतिशत, टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.78 प्रतिशत, आयशर मोटर्स के शेयरों में 0.57 प्रतिशत, अपोलो टायर्स के शेयरों में 0.28 प्रतिशत और हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में 0.08 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सुबह के कारोबार के दौरान मारुति ने भी अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ।

निवेशकों की धारणा रही सतर्क

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर बंद हुआ और अंत में स्थिर रहा, जो समेकन जारी रहने का संकेत है। व्यापक धारणा सतर्क रही और छोटे और मध्यम आकार के शेयर बेंचमार्क से पीछे रहे।"

नायर ने कहा कि क्षेत्रवार, जीएसटी कटौती के बाद त्योहारी मांग में मजबूती के संकेतों से ऑटो, धातु और वित्तीय शेयरों में तेजी आई, जबकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,910.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। जापान में शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के बाजारों में बढ़त देखी गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 66.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स 466.26 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 82,159.97 पर बंद हुआ था। निफ्टी 124.70 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 25,202.35 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed