फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Wed, 20 Aug 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.45 अंक उछलकर 81,857.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.90 अंक की बढ़त के साथ 25,050.55 पर बंद हुआ। 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आईटी शेयरों में भारी खरीदारी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 प्रतिशत उछलकर 81,857.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 341.23 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 81,985.62 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,050.55 पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लोकसभा में पेश, जानिए सरकार की ओर से पेश विधेयक में क्या-क्या खास
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस में सबसे ज्यादा 3.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ में 2.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इटरनल और एचसीएल टेक के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और ट्रेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय बाजारों रहा मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक नीचे बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग ऊपर बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिश्रित रुख रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए।


फेडरल रिजर्व पर है निवेशकों की नजर
निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए जाने वाले आगामी वक्तव्यों और फेड की हालिया बैठक के विवरण पर केंद्रित हो गया।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत बढ़कर 66.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 634.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,644.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed