फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 370 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

Tue, 19 Aug 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 19 Aug 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक उछलकर 81,644.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.70 अंक की बढ़त के साथ 24,980.65 पर बंद हुआ। 
 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी रही। विशेषज्ञों ने कहा कि दिवाली तक जीएसटी में बड़े सुधारों की योजना और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी से बाजार में आशावाद बना हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cabinet: राजस्थान के कोटा-बूंदी में नया एयरपोर्ट, कटक-भुवनेश्वर में छह लेन का रिंग रोड; कैबिनेट से मिली मंजूरी
विज्ञापन


लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 प्रतिशत उछलकर 81,644.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 482.13 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 81,755.88 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,980.65 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
सेंसेक्स कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सबसे ज़्यादा 3.5 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि अदानी पोर्ट्स में 3.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.82 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इटरनल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति भी लाभ में रहीं। वहीं बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक पिछड़ गए।

जीएसटी सुधार और क्रेडिट रेटिंग का पड़ा असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाए जाने और भारत की क्रेडिट रेटिंग में हाल में हुए सुधार की उम्मीदों से उत्साहित घरेलू बाजार में नई तेजी जारी रही। रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से भी बाजार में अतिरिक्त आशावाद आया। 


यूरोपीय बाजार में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाज़ार सोमवार को बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 65.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत घटकर 65.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 550.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 81,273.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 245.65 अंक या 1 प्रतिशत चढ़कर 24,876.95 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed