फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: शेयर बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार

Tue, 29 Jul 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: पिछले दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.93 अंक उछलकर 81,337.95 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.20 अंक की बढ़त के साथ 24,821.10 पर बंद हुआ। 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। ब्लू-चिप शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तेजी के चलते ये बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 86.81 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Canalys: अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, विनिर्माण में हुई 240 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन


हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में करीब 447 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.93 अंक या 0.55 प्रतिशत उछलकर 81,337.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 538.86 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 81,429.88 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला  निफ्टी 140.20 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,821.10 पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुई। लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक भी लाभ में रहे।

वहीं एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और आईटीसी सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 6,082.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सोमवार को सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ। निफ्टी 156.10 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed