फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 572 अंक टूटा, निफ्टी 24700 के नीचे

Mon, 28 Jul 2025 03:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 28 Jul 2025 03:35 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन  भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक गिरकर 80,891.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 156.10 अंक गिरकर 24,680.90 अंक पर आ गया। 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा बैंक में भारी बिकवाली और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GTRI: ब्रिटेन के साथ एफटीए के पहले साल भारत को होगा 4060 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान, जीटीआरआई का दावा
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 572.07  अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 80,891.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 686.65 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 80,776.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 156.10 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ।    
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 7.31 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने जून तिमाही में 4,472 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। 

बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में लाभ रहा।


यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत बढ़कर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,979.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। शुक्रवार को सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 पर बंद हुआ। निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर एक महीने के निचले स्तर 24,837 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed