फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी 25100 से नीचे आया

Tue, 22 Jul 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 13.53 अंक गिरकर 82,186.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 29.80 अंक गिरकर 25,060.90 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

मंगलवार को अस्थिर कारोबार के दौरान बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग अपरिवर्तित बंद हुए। क्विक कॉमर्स और निजी बैंकिंग शेयरों में बढ़त की भरपाई तेल एवं गैस और आईटी शेयरों में गिरावट से हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Finance Ministry: 'सरकार ने रेटिंग एजेंसियों के साथ किए संबंध मजबूत', राज्यसभा में बोले वित्त राज्य मंत्री
विज्ञापन

 
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 13.53 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 82,186.81  अंक पर बंद हुआ। कारोबार में यह 337.83 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 82,538.17 पर पहुँचा था, लेकिन बाद में इसकी गति धीमी पड़ गई। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 29.80 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 25,060.90  पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार समझौते पर स्पष्टता की कमी ने डाला असर
विशेषज्ञों ने कहा कि एक अगस्त की समयसीमा से पहले अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर स्पष्टता की कमी और एफआईआई द्वारा मुनाफावसूली से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स की कंंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में, नतीजों के बाद आई तेजी में इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 10.56 प्रतिशत की उछाल आई। जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांड की मालिक, फूड डिलीवरी और फास्ट-कॉमर्स कंपनी इटरनल ने सोमवार को जून तिमाही के लिए 25 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। 

टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी लाभ में रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछड़ने वालों में शामिल रहे।


यूरोपीय बाजारों में हुई गिरावट
एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत गिरकर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,578.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 82,200.34 पर बंद हुआ। निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 25,090.70 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed