फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स 442 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Mon, 21 Jul 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 21 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell:हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंक उछलकर 82,200.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 122.30 अंक की बढ़त के साथ 25,090.70 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : एडोव

विस्तार

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों के बाद इनमें बढ़त से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 442 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी 25,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jane Street: सेबी ने जेन स्ट्रीट को ₹4844 करोड़ जमा करने के बाद फिर से कारोबार की इजाजत दी, रिपोर्ट्स में दावा
विज्ञापन


दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगाते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 प्रतिशत उछलकर 82,200.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 516.3 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 82,274.03 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,090.70 पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल में पहली तिमाही के आंकड़ों के बाद सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स भी लाभ में रहे।

हालांकि, भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.29 प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

बैंकिंग कंपनियों के नतीजों ने डाला असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के सकारात्मक नतीजों ने बाजार कई दिनों की स्थिरता के बाद उबरने में मदद की। बाजार अभी भी कमाई के नतीजों पर तीव्र प्रतिक्रिया दे रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक मूल्यांकन में सुधार के लिए कमाई के मोर्चे पर ही ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।


यूरोपीय बाजारों में आई गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। जापान में अवकाश के कारण शेयर बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाज़ार मिले-जुले रुख़ के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.93 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत घटकर 68.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 374.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 501.51 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,757.73 पर बंद हुआ। निफ्टी 143.05 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed