{"_id":"687a1cd9a7379bd7b905a111","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 501 और निफ्टी 143 अंक टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 501 और निफ्टी 143 अंक टूटा
Fri, 18 Jul 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:37 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 501.51 अंक गिरकर 81,757.73 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 143.05 अंक गिरकर 24,968.40 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। यह तिमाही आय सत्र की धीमी शुरुआत के बाद विदेशी फंडों की निकासी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण लगातार दूसरे दिन गिरावट का संकेत है।
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 501.51 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,757.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 651.11 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 81,608.13 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 143.05 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Report: ग्रामीण मांग बनी उपभोग वृद्धि की रीढ़, एफएमसीजी से ऑटो तक सेक्टरों में दिखेगा असर
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और इटर्नल भी सेंसेक्स पैक में पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। हालांकि, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और इंफोसिस लाभ में रहे।
बैंकों के शेयरों में आई गिरावट
विश्लेषकों ने कहा कि एक्सिस बैंक के नवीनतम वित्तीय परिणामों के बाद निवेशक बैंकिंग शेयरों के प्रति सतर्क हो गए हैं, क्योंकि परिणाम बाजार की उम्मीदों से कम रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक में सबसे अधिक 5.24 प्रतिशत की गिरावट आई। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 3 प्रतिशत घटकर 6,243.72 करोड़ रुपये रह गया।
ब्लू-चिप बैंक शेयरों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक शेयरों में गिरावट के बाद बीएसई बैंकेक्स 1.33 प्रतिशत गिरकर 62,741.65 पर बंद हुआ।
यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 70.16 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,694.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। गुरुवार को सेंसेक्स 375.24 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 82,259.24 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.60 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,111.45 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन