{"_id":"6870e28e0c9416138303fdb5","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी; सेंसेक्स 689 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी; सेंसेक्स 689 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे
Fri, 11 Jul 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:38 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 689.81 अंक गिरकर 82,500.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 205.40 अंक गिरकर 25,149.85 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार आईटी, ऑटो और ऊर्जा शेयरों में भारी बिकवाली से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Income Tax: आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न पर दिया अपडेट, आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटी जारी
विज्ञापन
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 82,500.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 748.03 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 82,442.25 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 205.40 अंक या 0.81 प्रतिशत गिरकर 25,149.85 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में जून तिमाही की आय की रिपोर्ट के बाद 3.46 प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक अन्य प्रमुख पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयरों में 4.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जब यह घोषणा की गई कि प्रिया नायर 1 अगस्त, 2025 से कंपनी की पहली महिला सीईओ और एमडी बनेंगी। एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इटर्नल और भारतीय स्टेट बैंक भी लाभ में रहे।
वैश्विक चुनौतियां नए निवेश को रोक सकती हैं- विनोद नायर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पहली तिमाही के आय सत्र की धीमी शुरुआत और टैरिफ अनिश्चतताओं ने बाजार में नकारात्मक गिरावट दर्ज की गई। निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के तहत तिमाही आय पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हालाँकि, निकट भविष्य में, मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन और कम खर्च और टैरिफ अनिश्चितताओं जैसी वैश्विक चुनौतियाँ नए निवेश को रोक सकती हैं। इसके अलावा ऑर्डरों में देरी और नए निवेश के कारण आईटी सूचकांक का प्रदर्शन कमजोर रहा। इसका वित्त वर्ष 2026 के आय अनुमानों पर असर पड़ सकता है।
यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक नीचे बंद हुआ, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग ऊपर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 221.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 345.80 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 83,190.28 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 120.85 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,355.25 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन