फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 345 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

Thu, 10 Jul 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 10 Jul 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंक गिरकर 83,190.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 120.85 अंक गिरकर 25,355.25 अंक पर आ गया।
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आईटी और दूरसंचार शेयरों में कमजोरी के कारण गुरुवार को भारतीय बाजारों में बिकवाली का दौर रहा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: तेजी से बढ़ रहा क्विक कॉमर्स बाजार, वित्तीय वर्ष 28 तक ऑर्डर वैल्यू ₹2 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 83,190.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 401.11 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 83,134.97 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 120.85 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,355.25 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और इटर्नल प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं मारुति, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में रहे।

भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का वाशिंगटन दौरा 

एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल कृषि और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में मतभेदों को दूर करने के लिए अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर वार्ता के एक और दौर के लिए जल्द ही वाशिंगटन का दौरा करेगा। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ की समयसीमा को 1 अगस्त तक बढ़ा दिया है। भारत इस अतिरिक्त शुल्क को हटाने की मांग कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार अधिकतर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। हालाँकि, वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक तेजी ने घरेलू बाजारों में गिरावट को सीमित कर दिया।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 70 डॉलर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.43 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 83,536.08 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 46.40 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,476.10 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed