फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर पड़े

Fri, 13 Jun 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 573.38 अंक गिरकर 81,118.60 अंक पर बंद हुआ।  वहीं, एनएसई निफ्टी 169.60 अंक गिरकर 24,718.60 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार की गिरावट - फोटो : adobe stock

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आई। इसके असर से शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत गिरकर बंद हुए। हफ्ते के पांचवे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 573.38 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 81,118.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,337.39 अंक या 1.63 प्रतिशत गिरकर 80,354.59 अंक पर आ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 169.60 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 24,718.60 अंक पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच 13 जून को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे टूटकर 86.08 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ गए। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और मारुति में लाभ रहा।

विज्ञापन

यूरोपीय बाजारों में हुई गिरावट 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुए। यूरोपीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेंट क्रूड का भाव 74.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 7.44 प्रतिशत बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं, जो इस साल का उच्चतम स्तर है। इससे मुद्रास्फीति की स्थिति पैदा हो सकती है। इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच विदेशी पूंजी की बिकवाली देखने को मिली। इससे भारतीय बाजारों में दबाव देखा गया। निवेशकों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति काफी बढ़ गई है।

भारतीय शेयरों पर दिखा वैश्विक अनिश्चितताओं का असर

मई में भारत की उपभोरक्ता उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आरबीआई की सहज सीमा से नीचे आ गया। इससे सकारात्मक मैक्रो संकेत मिला, लेकिन बाजार के बाहरी अनिश्चतताओं से  घिरे रहने की आशंका है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,831.42 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823.16 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 81,691.98 पर बंद हुआ था।

निवेशकों को हुआ 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट के दौरान शेयर निवेशकों को 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से बेंचमार्क सेंसेक्स में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। दो दिनों में बेंचमार्क में 1,396.54 अंक या 1.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 8,35,799.85 करोड़ रुपये घटकर 4,47,21,343.34 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed