फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: अहमदाबाद विमान हादसे की खबरों के बीच शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर पड़े

Thu, 12 Jun 2025 03:51 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई । 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 991.98 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 81,523.16 अंक पर आ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 253.20 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों क्या रहा हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, इटरनल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा लाभ में रहे।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद टाटा और इंडिगो के शेयरों में गिरावट

इस बीच, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद टाटा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के शेयर 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.45 रुपये, टाइटन के शेयर 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.60 रुपये और टीसीएस के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3432.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इनके अलावा, देश की प्रमुख एविएशन कंपनी इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के शेयर 3.32 प्रतिशत (187.00 रुपये) की गिरावट के साथ 5444.00 रुपये और स्पाइसजेट के शेयर 2.40  प्रतिशत 1.09 रुपये की गिरावट के साथ 44.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

यूरोपीय बाजार में हुई गिरावट 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के शेयर बाजार नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक अनिश्चितताओं और टैरिफ नीति ने असर डाला

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ नीति ने निवेशकों के बीच चिंता पैदा की। कारोबारियों ने कहा कि ताजा विदेशी पूंजी निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मध्य पूर्व तनाव ने निवेशकों की बढ़ाई चिंता

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "कई कारकों के कारण घरेलू बेंचमार्क में भारी गिरावट आई। कमजोर वैश्विक धारणा के कारण निवेशकों ने अपनी इच्छानुसार शेयरों से निकासी की। साथ ही इजरायल के ईरान पर हमला करने की संभावना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी का असर पड़ा।  

ब्रेंट क्रूड में 1.43% की गिरावट दर्ज की गई

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.43 प्रतिशत घटकर 68.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 446.31 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82,515.14 पर बंद हुआ। निफ्टी 37.15 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,141.40 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed