फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में कमजोरी हावी; सेंसेक्स 636 अंक टूटा, निफ्टी 24550 के नीचे आया

Tue, 03 Jun 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में कमजोरी हावी; सेंसेक्स 636 अंक टूटा, निफ्टी 24550 के नीचे आया

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू बाजार मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 636 अंक की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी फंडों की निकसी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच व्यापक बिकवाली से भारतीय बाजारों में गिरावट आई।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 798.66 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 80,575.09 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 24,542.50 पर आ गया। 

विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स में 2.42 फीसदी की गिरावट आई। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटरनल, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस समूह में एकमात्र लाभ में रही। अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियाँ गिरावट के साथ बंद हुईं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि विदेशी फंडों की लगातार हो रही निकासी, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार सौदों को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

यूरोपीय बाजारों में हुई गिरावट

एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक कम होकर बंद हुआ। दक्षिण कोरियाई बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 64.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेड में 796.75 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 80,654.26 पर आने के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव देखा गया और बाद में यह 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 81,373.75 पर बंद हुआ। निफ्टी 34.10 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,716.60 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed