फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद; सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी 24800 से नीचे आया

Fri, 30 May 2025 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 May 2025 03:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 81,451.01 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 82.90 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 24,750.70 पर आ गया। आइए जानते हैं, बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,451.01 अंक पर बंद हुआ। इसमें 24 शेयरों में गिरावट आई और छह शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान यह 346.57 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 81,286.45 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


एनएसई निफ्टी 82.90 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 24,750.70 पर आ गया। धातु, आईटी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में गिरावट आई, जबकि बैंकिंग शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी अपील अदालत की ओर से पारस्परिक शुल्कों को अस्थायी रूप से बहाल करने के बाद व्यापार अनिश्चितता फिर बढ़ गई। इससे आईटी शेयरों में गिरावट दिखी और एशियाई बाजारों में सुस्त माहौल बना। इसके कारण शुक्रवार को शेयर बाजार सीमित दायरे में बंद हुए।
विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि बाजार बंद होने के बाद घरेलू सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्क थे। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 1.73 फीसदी की गिरावट आई। एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, इंफोसिस, नेस्ले, सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed