फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing: शेयर बाजार में सात दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 729 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के नीचे

Wed, 26 Mar 2025 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

Market Closing: घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में पिछले सात दिनों में 4,189 अंकों की बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई। इसके साा ही लगातार सात दिनों से जारी बढ़त पर विराम लग गया। आइए जानते हैं शेयर बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार की क्लोजिंग। - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक पिछले सात दिनों की बढ़त के बाद बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 822.97 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 77,194.22 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 23,486.85 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 85.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बैंकिंग और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली

बैंकिंग और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सात दिन से जारी तेजी थम गई और ये बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले सात कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 4,188.28 अंक या 5.67 फीसदी उछला। इसी अवधि में निफ्टी 1,271.45 अंक या 5.67 फीसदी चढ़ा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, जोमैटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

एनएसई के टॉप गेनर्स शेयर

 

एनएसई के टॉप लूजर्स शेयर



जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अगले सप्ताह अमेरिका द्वारा टैरिफ की घोषणा किए जाने के बाद हाल की बढ़त के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। फार्मा और आईटी जैसे अमेरिकी बाजार में अधिक निवेश वाले क्षेत्रों में कुछ बिकवाली का दबाव देखा गया।"

एफआईआई ने 5371.57 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,371.57 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत बढ़कर 73.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,017.19 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,668.65 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed