फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 10 अंक चढ़ा, निफ्टी नीचे गिरा

Thu, 27 Feb 2025 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 10 अंक चढ़ा, निफ्टी नीचे गिरा

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगभग स्थिर बंद हुए। सेंसेक्स 10 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निप्टी भी सपाट बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 10.31 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,612.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,834.09 अंक तक गया और नीचे में 74,520.78 अंक तक आया। इस प्रकार, इसमें 313.31 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.01 प्रतिशत फिसलकर 22,545.05 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में गिरावट जारी रही। निफ्टी में शामिल शेयरों में 31 नुकसान में जबकि 19 लाभ में रहे।
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, जोमैटो, टाटा स्टील और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में रहे।दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सर्वाधिक 4.99 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी के गुजरात में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ‘केबल’ और तार खंड में प्रवेश की घोषणा के बाद शेयर टूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए।छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 2.09 प्रतिशत लुढ़का जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 0.97 प्रतिशत के नुकसान में रहा।


शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।शेयर बाजार बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बंद थे।एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 147.71 अंक के लाभ में रहा था। हालांकि, एनएसई निफ्टी में 5.80 अंक की गिरावट आई थी।

विदेशी मुद्रा भंडार 4.7 अरब डॉलर बढ़ा दो माह के शीर्ष पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 4.758 अरब डॉलर बढ़कर दो महीने के उच्च स्तर 640.479 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 2.54 अरब डॉलर घटा था।

आरबीआई के मुताबिक, 21 फरवरी वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.25 अरब डॉलर बढ़कर 543.84 अरब डॉलर पहुंच गई। देश के सोने का भंडार भी 42.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 74.576 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed