फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 203 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर

Thu, 20 Feb 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 203.22 (0.26%) अंक गिरकर 75,735.96 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 19.75 (0.09%) अंक कमजोर होकर 22,913.15 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानें बाजार का हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ के खतरों, कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी फंडों के निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को तीसरे दिन भी के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,735.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 476.17 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,463.01 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 22,913.15 पर आ गया। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से भी प्रमुख सूचकांक नीचे आए।

विज्ञापन

एफआईआई ने बुधवार को 1881 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने एक दिन की राहत के बाद बुधवार को 1,881.30 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "भारतीय वस्तुओं पर संभावित अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण घरेलू इक्विटी सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी गई। इसके अतिरिक्त अमेरिका की प्रस्तावित व्यापार नीति से मुद्रास्फीति संबंधी दबाव बढ़ने की उम्मीद है। फेड के नवीनतम मिनटों से संकेत मिलता है कि ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक दायरे में बंद

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार अधिकतर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 75,939.18 पर बंद हुआ। निफ्टी 12.40 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 22,932.90 पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत हुआ

दूसरी ओर, विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 86.65 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच डॉलर/रुपये की विनिमय दर में नकारात्मक रुझान है तथा विदेशी पूंजी का निरंतर बहिर्गमन निवेशकों की भावनाओं पर असर डाल रहा है।

मंगलवार को 10 पैसे कमजोर हुआ था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.88 पर खुला और इंट्राडे के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.58 के उच्चतम स्तर और 86.88 के न्यूनतम स्तर को छुआ। सत्र के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 86.65 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 33 पैसे की बढ़त दर्शाता है। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 86.98 पर बंद हुआ। बुधवार को 'छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती' के अवसर पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा।



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "पिछले पांच दिनों तक सीमित दायरे में रहने के बाद भारतीय रुपये में मजबूती आई है। विदेशी बैंकों की डॉलर बिकवाली और बाजार के खिलाड़ियों द्वारा लगातार लंबी पोजीशन समाप्त करने से रुपये में यह तेजी आई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed