फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 29 अंक टूटा, निफ्टी 22950 से नीचे

Tue, 18 Feb 2025 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। आइए जानें शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कंपनियों की आय में मंदी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। सुबह से बाजार में जारी कमजोरी के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 465.85 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 75,531.01 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 14.20 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 22,945.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स शेयर कौन रहे?

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

विज्ञापन

बाजार में विदेशी बिकवाली की चिंता बरकरार

स्टॉक्सबॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन, सीएफटीई, अमेय रणदिवे ने कहा, "मंगलवार को भारतीय ब्लू-चिप इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी-50, मामूली गिरावट के साथ बंद हुए, जिसका मुख्य कारण आय में मंदी और चल रही विदेशी बिकवाली को लेकर चिंता थी, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई।" एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को 'प्रेसिडेंशियल डे' के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेंड क्रूड में 0.73% की बढ़त

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत बढ़कर 75.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 75,996.86 पर बंद हुआ, जिससे आठ दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया था। निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 22,959.50 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed