फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: लगातार आठ दिन टूटने के बाद बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा, निफ्टी 22950 पार

Mon, 17 Feb 2025 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स सोमवार को 57.65 अंक बढ़कर 75,996.86 पर और निफ्टी 30.25 अंक बढ़कर 22,959.50 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4% जबकि बजाज फिनसर्व के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बाजार जानते हैं, बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ दिन से जारी गिरावट का सिलसिला सोमवार को थम गया और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 57.65 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के कारण यह तेजी आई।

विज्ञापन


कारोबार के आखिरी सत्र में खरीदारी से 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़कर 75,996.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 644.45 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 75,294.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 30.25 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 22,959.50 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


30 शेयरों वाले ब्लू-चिप शेयरों में बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक,अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, जोमैटो और टाटा मोटर्स प्रमुख लाभार्थी रहे। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयर रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को 4,294.69 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2025 में अब तक एफपीआई की ओर से कुल 99,299 करोड़ रुपये यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपये की निकासी की गई है। अमेरिका की ओर से आयात पर टैरिफ लगाए जाने के एलान के बाद बढ़े वैश्विक तनाव के कारण इस महीने के पहले दो हफ्तों में एफपीआई ने 21,272 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इससे पहले जनवरी में एफपीआई की ओर से 78,027 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की गई थी।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और शंघाई सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग में गिरावट दिखी। इस दौरान, यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 74.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 199.76 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 75,939.21 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 102.15 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 22,929.25 अंक पर बंद हुआ। पिछले आठ कारोबारी सत्रों में बीएसई बेंचमार्क 2,644.6 अंक या 3.36 प्रतिशत नीचे गिरा और वहीं निफ्टी 810 अंक या 3.41 प्रतिशत टूटा है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 86.87 पर बंद हुआ

विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कारोबार के दौरान निचले स्तर से सुधार के कारण सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 86.87 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है, क्योंकि विदेशी बैंक डॉलर की खरीद पर उतारू हैं और आयातक डॉलर को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें वैश्विक अनिश्चितता के बीच आगे मूल्यह्रास की आशंका है।



इस बीच, आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.654 अरब डॉलर बढ़कर 638.261 अरब डॉलर हो गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब कोष में उछाल आया है। 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में कोष 1.05 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 630.607 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed