फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 824 अंक गिरा, निफ्टी 22850 से नीचे पहुंचा

Mon, 27 Jan 2025 04:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 27 Jan 2025 04:08 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 824.29 (1.08%) अंक टूटकर 75,366.17 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.05 (1.14%) अंक फिसलकर 22,829.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच आईटी और तेल व गैस शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 824 अंक टूटकर सात महीने के नए निचले स्तर पर आ गया।

विज्ञापन

30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 824.29 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,366.17 पर बंद हुआ। इसमें से 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान सूचकांक 75,925.72 के उच्चतम और 75,267.59 के निम्नतम स्तर के बीच घूमता रहा। 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,829.15 पर बंद हुआ, जो 6 जून 2024 के बाद पहली बार 23,000 के स्तर से नीचे चला गया। सोमवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9.43 करोड़ रुपये घटकर 410.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

आईटी, दूरसंचार और पावर सेक्टर के शेयरों में गिरावट

आईटी, दूरसंचार, बिजली, उपभोक्ता वस्तुएं, तेल व गैस और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही, क्योंकि अमेरिकी व्यापार नीति पर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोलंबिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, क्योंकि कोलंबिया ने निर्वासित प्रवासियों को ले जाने वाले विमानों को रोक दिया था। अमेरिका ने इस निर्णय को तब वापस ले लिया, जब अमेरिका के एक करीबी सहयोगी कोलंबिया ने निर्वासित प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचसीएल टेक में सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत की गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक में सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत की गिरावट आई। जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी गिरावट दिखी। इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में भी बिकवाली आई जिससे सूचकांक सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी दिखी। तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के बाद बैंक के शेयरों में 1.39 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम, एसबीआई और एलएंडटी भी बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

वैश्विक बाजारों में भी दिखी बिकवाली

एशियाई बाजारों में, शंघाई और टोक्यो कमजोर विनिर्माण आंकड़ों के कारण गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती सत्रों में गिरावट दर्ज की गई। जर्मनी का DAX 1.1 प्रतिशत, पेरिस में CAC 40 0.8 प्रतिशत और ब्रिटेन का FTSE 100 0.3 प्रतिशत गिरा। वायदा कारोबार में अमेरिकी शेयरों में भी गिरावट आई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,758.49 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed