फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 50 अंक टूटा, निफ्टी 23700 से नीचे

Wed, 08 Jan 2025 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 08 Jan 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक कमजोर शुरुआत के बाद सपाट बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 50.62 (0.06%) अंकों की गिरावट बाद 78,148.49 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 18.96 (0.08%) अंक कमजोर होकर 23,688.95 पर पहुंच गया। आइए जानें सर्राफ बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक कमजोर शुरुआत के बाद सपाट बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 50.62 (0.06%) अंकों की गिरावट बाद 78,148.49 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 18.96 (0.08%) अंक कमजोर होकर 23,688.95 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 85.87 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच बुधवार को रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 13 पैसे गिरकर 85.87 (अनंतिम) डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त धारणा और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी ने भी खेल बिगाड़ दिया, जबकि निवेशक सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि के कम अनुमान को लेकर सतर्क बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.82 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.89 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छू गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 85.87 (अस्थाई) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे कम है। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 85.74 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 108.76 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed