फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बड़ी गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 234 अंक चढ़ा, निफ्टी 23707 के पार

Tue, 07 Jan 2025 03:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएएसई सेंसेक्स 234.12 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 78,199.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.86 (0.39%) अंक मजबूत होकर 23,707.90 पर पहुंच गया। आइए जानें बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सभल गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएएसई सेंसेक्स 234.12 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 78,199.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.86 (0.39%) अंक मजबूत होकर 23,707.90 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में खरीदारी से संभला बाजार

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे ब्लू-चिप शेयरों में तीव्र खरीदारी से बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दो सत्रों की तीव्र गिरावट के बाद मंगलवार को संभले।

विज्ञापन


हालांकि, कारोबारियों के अनुसार कंपनियों के वित्तीय परिणामों से पहले आईटी शेयरों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये ने बाजार की तेजी को सीमित कर दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 234.12 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़कर 78,199.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 487.75 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 78,452.74 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 91.85 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,707.90 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोमैटो, एचसीएलटेक और टीसीएस के शेयरों में दिखी बिकवाली

30 शेयरों वाले ब्लूचिप शेयरों में टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और अडानी पोर्ट्स सर्वाधिक लाभ में रहे। इसके विपरीत, जोमैटो, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस नुकसान में रहे।


एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और शंघाई सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग में गिरावट रही। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 85.73 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

एफआईआई ने सोमवार को 2,575 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,575.06 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत गिरकर 76.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।



पिछले सत्र में बीएसई बेंचमार्क 1,258.12 अंक या 1.59 प्रतिशत गिरकर 78,000 के स्तर से नीचे 77,964.99 पर बंद हुआ था। निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत गिरकर 23,616.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed