फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 110 अंक ऊपर, निफ्टी सपाट

Wed, 04 Dec 2024 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 04 Dec 2024 03:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के कारण बेंचमार्क सेंसेक्स बुधवार को 110 अंक ऊपर चढ़ा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 110.58 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,467.45 अंक पर पहुंचा। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 110.58 अंक चढ़कर 80,956.33 पर और निफ्टी 10.30 अंक बढ़कर 24,467.45 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 84.74 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचलने स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

कैसी रही बाजार की चाल?

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के कारण बेंचमार्क सेंसेक्स बुधवार को 110 अंक ऊपर चढ़ा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 110.58 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 399.64 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 81,245.39 अंक तक पहुंचा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,467.45 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व के शेयरों में दिखी मजबूती

सेंसेक्स के 30 शेयरों में एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में टोक्यो में तेजी रही जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दिखी। यूरोपीय बाजारों में ज्यादातर में तेजी रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बहुत हद तक सकारात्मक दायरे में ही बंद हुआ। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत की सेवा पीएमआई नवंबर में गिरकर 58.4 पर आ गई, जबकि इस क्षेत्र में रोजगार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 597.67 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 80,845.75 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 181.10 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 24,457.15 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed