फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी से बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का पूरा हाल

Tue, 03 Dec 2024 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Dec 2024 03:42 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 597.67 अंक या 0.74 प्रतिशत उछलकर 80,845.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 701.02 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 80,949.10 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी 181.10 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 24,457.15 अंक पर पहुंच गया। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही।

विज्ञापन


मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 597.67 अंक या 0.74 प्रतिशत उछलकर 80,845.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 701.02 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 80,949.10 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी 181.10 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 24,457.15 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 84.69 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर।
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स में करीब 6 फीसदी की तेजी आई। एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी रही। भारती एयरटेल, आईटीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 238.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,588.66 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।


वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत बढ़कर 72.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को शुरुआती बढ़त के बाद बीएसई का सेंसेक्स 445.29 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 80,248.08 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 144.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed