फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 241 अंक फिसला, निफ्टी 23500 से फिसला

Mon, 18 Nov 2024 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स के 30 शेयरों में सोमवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ गए। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विदेशी पूंजी निकासी, आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को भी गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,339.01 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार गिरावट का चौथा दिन रहा। कारोबार के दौरान यह 615.25 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 76,965.06 अंक पर आ गया। लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ एनएसई निफ्टी 78.90 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,453.80 पर आ गया।

विज्ञापन

आईटी सेक्टर के शेयर और पिछड़े, टाटा स्टील व एसबीआई में बढ़त

सेंसेक्स के 30 शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ गए। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजारों से 22,420 करोड़ रुपए निकाले

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,849.87 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी बाजारों से 22,420 करोड़ रुपए निकाले हैं। इसका कारण उच्च घरेलू शेयर मूल्यांकन, चीन में बढ़ते निवेश तथा अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ ट्रेजरी प्रतिफल में वृद्धि है। इससे पहले, शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय वृद्धि में मंदी और मुद्रास्फीति के कारण रुपया कमजोर पड़ा, इससे बाजार में नरमी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "बाजार में कमजोरी का दौर जारी रह। तिमाही नतीजों में आय वृद्धि में मंदी और मुद्रास्फीति के कारण कमजोर रुपये ने धारणा को प्रभावित किया। दिसंबर में फेड ब्याज दर में कटौती की कम उम्मीद के कारण आज आईटी शेयरों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिससे बीएफएसआई खंड में खर्च में देरी हो सकती है।"

एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख, यूरोपीय बाजार में गिरावट

एशियाई बाजारों में सियोल और हांगकांग में तेजी रही, जबकि टोक्यो और शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 77,580.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 23,532.70 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत हुआ

रुपया सोमवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 84.40 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच विदेशी निधियों की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा में सुधार सीमित रहा।



अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.42 पर खुला और सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.37 के उच्चतम स्तर को छू गया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 84.40 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे अधिक है। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 84.46 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed