फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बैंकिंग-ऑटो शेयरों में बिकवाली से टूटा बाजार; सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निफ्टी 23900 से नीचे

Tue, 12 Nov 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को सेंसेक्स 820.97 (1.03%) अंक टूटकर 78,675.18 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 257.85 (1.07%) अंक फिसलकर 23,883.45 पर पहुंच गया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से निवेशकों को करीब 5.76 लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया। आइए जानें मंगलवार के कारोबार का हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में बिकवाली का रुख दिखा। मंगलवार को सेंसेक्स 820.97 (1.03%) अंक टूटकर 78,675.18 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 257.85 (1.07%) अंक फिसलकर 23,883.45 पर पहुंच गया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से निवेशकों को करीब 5.76 लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया।

विज्ञापन


विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और सुस्त वैश्विक रुझानों के बीच बिकवाली के दबाव के कारण मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई का सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 78,675.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 948.31 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 78,547.84 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ एनएसई निफ्टी 257.85 अंक या 1.07 प्रतिशत गिरकर 23,883.45 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ गए। दूसरी ओर, सन फार्मा, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,026.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "इस समेकित बाजार में दो मजबूत कारक काम कर रहे हैं। पहला, एफआईआई द्वारा की जा रही लगातार बिकवाली ने मंदड़ियों को फायदा पहुंचाया है और बाजार को नीचे की ओर खींचा है। दूसरा, डीआईआई द्वारा की जा रही सतत खरीद ने बाजार को सहारा दिया है और बाजार में गिरावट को रोका है। आने वाले दिनों में बाजार का रुख कैसा रहेगा, यह इन दो कारकों की सापेक्षिक मजबूती पर निर्भर करेगा।"


एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाज़ार भी लाल निशान में कारोबार कर करते दिखे। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत बढ़कर 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को बीएसई का सूचकांक 9.83 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,141.30 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed